What is an e-SHRAM CARD| e-SHRAM CARD क्या है?

श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है, श्रमिकों के हितों की रक्षा और सुरक्षा, कल्याण को बढ़ावा देने और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करके देश के श्रम बल के जीवन और सम्मान में सुधार के लिए लगातार काम कर रहा है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने असंगठित कामगारों (NDUW) का एक राष्ट्रीय Data Base बनाने के लिए eSHRAM Portal का निर्माण किया गया है, जिसे आधार के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार और परिवार के विवरण आदि का विवरण होगा ताकि उनकी रोजगार योग्यता की अधिकतम प्राप्ति हो सके और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों का विस्तार किया जा सके।

 

e-SHRAM CARD में REGISTER कैसे करें?

·       e-SHRAM Card में करने के लिए सबसे पहले आपको इस लिंक पे क्लिक करके वेबसाइट पे पहोच जाना है| तो आपके सामने एक पेज खुल जायेगा, इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है जो आधार कार्ड में रजिस्टर हो| उस नंबर पे आपको ओटीपी आएगा ओटीपी डाल के प्रोसीड करना है|

 

·       उसके बाद दूसरे पेज में आपको अपना आधार नंबर डालना होगा, फिर उसे Submit कर देना है|

·       इसके बाद आपको अपना Residential Detail डाल कर Save & Continue करना है|

·       फिर आपको अपना एजुकेशनल क्वालिफिकेशन Detail भरना है|

·       इसके बाद आपको अपना Occupation डिटेल डालना है, की आप क्या काम करते हैं? कहाँ करते हैं? फिर Save & Continue पे क्लिक करके आगे बढ़ जाना है|

·       इसके बाद सबसे लास्ट में आपको बैंक डिटेल भरना है जहाँ की आपको पैसे प्राप्त होंगे गवर्नमेंट के द्वारा|

 

जैसे नौकरी करने वालो का PF (Provident Fund) कटता है हर महीने उनकी सैलरी से, वो उनके रेटिरमेंट के बाद उनको पेंशन के रूप में मिलता है PF के द्वारा वैसे ही आपको भी गवर्नमेंट की तरफ से एक राशि मिलेगी फिर 60 साल बाद आपको भी पेंशन मिलेगा जैसे PF में मिलता है

 

e-SHRAM CARD के लिए कौन Apply कर सकता है?

e-SHRAM Card में अप्लाई करने के लिए  सबसे पहले तो आप इंडिया सिटीजन होने चाहिए, और आपकी उम्र 16 से 59 साल के बीच में होनी चाहिए| तो आप एलिजिबल हैं e-SHRAM Card के लिए|

 

e-SHRAM CARD के लिए कौन Apply नहीं कर सकता है?

यदि आप पहले से ही कहीं नौकरी करते हैं, और आपका PF और ESIC कटता हैं तो आप e-SHRAM Card के लिए अप्लाई नहीं कर सकते|

 


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *